Dulhan Ka Video: जोश-जोश में शख्स ने दुल्हन को गोद में उठाया, फिर लड़की ने मचाया ऐसा धमाल देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 09:40 AM IST

Dulhan Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, दुल्हन ने जिस तरह धमाला मचाया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन को गोद में उठाना शख्स को पड़ा भारी
  • लड़की ने शख्स को जड़ा जोरदार तमाचा
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Dulhan Ka Video: जैसे ही देश में शादियों का 'मौसम' शुरू होता है, सोशल मीडिया एक से एक मजेदार वीडियो (Dulhan Ka Viral Video) से गुलजार हो जाता है। लोग ऐसे-ऐसे वीडियो (Bride Viral Video) शेयर करते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कभी-कभी हैरान करने वाले वीडियो (Funny Video) भी होते हैं। इसी कड़ी में एक दुल्हन (Dulhan Trending Video) का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप ना केवल ठहाके लगाएंगे, बल्कि एक बात जरूर कहेंगे, ' भाई माहौल बन गया'।

Dulha Dulhan Video

दुल्हन ने माहौल बना दिया, (Photo Credit- Instagram)

शादी में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इस दौरान कई लोग फुल मूड में होते हैं और कपल के साथ जमकर मस्ती करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा माहौल बन जाता है, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ती है पीछे से एक शख्स उसे गोद में उठा लेता है। दुल्हन वरमाला डालाकर नीचे उतरती है और गुस्से में पीछे मुड़ते हुए शख्स को एक जोरदार तमाचा जड़ देती है। शख्स गुस्से में लाल हो जाता है और एक अन्य महिला से बहस करते हुए उसे थप्पड़ जड़ देता है। स्टेज पर ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो पहले इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed