ऐसी भुक्कड़ दुल्हन नहीं देखी भाई, दूल्हे के हिस्से का रसगुल्ला भी खा गई, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2024, 10:44 AM IST

Dulhan Ka Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा से मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • दिखा गजब का नजारा
  • देखकर हंसी ना रुकेगी

Dulhan Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो की तादाद सबसे ज्यादा होती है। अभी विवाह से जुड़ा एक जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। कैमरे में कैद हुए नजारे को देखकर कोई भी दुल्हन भुक्कड़ ही कहेगा। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

दूल्हे का हिस्सा भी खा गई दुल्हन

विवाह से जुड़े मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं। मालूम होता कि किसी रस्म के तहत दूल्हा सामने खड़ी दुल्हन को रसगुल्ला खिला रहा है। देखकर लगता है कि दुल्हन शरमा रही है और मुश्किल से ही थोड़ा रसगुल्ला खा पाएगी। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि खुद दूल्हे ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल दूल्हा जैसे ही रसगुल्ला उठाकर दुल्हन के मुंह की तरफ ले गया और तुरंत अपना खोला और पूरा रसगुल्ला दबा लिया। दुल्हन को एक साथ पूरा रसगुल्ला खाता देखकर भी झिझक महसूस करता है। इधर दुल्हन चुपचाप पूरा रसगुल्ला मुंह में दबाए खड़ी रहती है। फ्रेम में ये नजारा देखकर लगता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के हिस्से का भी रसगुल्ला खा गई।

End of Feed