वायरल न्यूज़

VIDEO: पहले हंसी आई फिर शुरू कर दिया रोना, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा क्यूट बच्चा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 24, 2024, 08:16 AM IST

Best Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बच्चा पहले हंसता है तो अगले ही सेकंड उसना रोना शुरू कर दिया। ऐसा काफी देर तक चलता है जिसे देखकर किसी भी हंसी छूट जाएगी।

Image

कभी हंसता तो कभी रोता है ये बच्चा। (Photo/Instagram)

Best Funny Video Today: सोशल मीडिया में हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ हमें खूब हंसाते हैं तो कुछ भावुक कर देते हैं। मगर यहां हंसी मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो एक क्यूट से बच्चे से जुड़ा है जो ऐसा कुछ करता है, देखकर हर कोई हंस पड़ेगा। इसमें बच्चे की हरकतें इतनी प्यारी लगती हैं कि वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। ये करीब 24 लाख यूजर्स को पसंद भी आया है।

हंसना-रोना एक साथ करता है ये बच्चा

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि कुछ महीने का बच्चा अपनी मां की गोद में है। उसके पिता भी पास ही बैठे हैं। देखकर लगता है कि बच्चा किसी बात से बहुत दुखी है और इसीलिए उसके आंसू निकल रहे हैं। मगर इससे पहले कुछ समझ आता बच्चा अचानक खिलखिलाकर हंसने लगा। लगता है कि बच्चा बहुत खुश है। अब वो ठीक से हंस पाता उसने दोबारा रोना शुरू कर दिया। बच्चा अब भी ठीक से रोता भी नहीं है कि फिर से उसकी हंसी छूट गई। अब बच्चा एक सेकंड के लिए रोता है तो अगले ही सेकंड में हंसने लगता है।

देखिए वीडियो

हर तरफ छा गया वीडियो

फ्रेम में बच्चे को ऐसा करता देख पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। देखकर लगेगा कि इतना क्यूट बच्चा पहले नहीं देखा जो सेकंडों में हंसने और रोने का काम कर लेता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि बच्चे की ऐसी हरकत देख उसकी मां और पिता भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। मालूम हो कि क्यूट बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर jr__ranakazi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article