OMG: डायबिटीज से जूझ रही महिला को बॉस ने नौकरी से निकाला, Reddit पर पीड़ित ने शेयर किया दर्द

Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक केस काफी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि, डायबिटीज की रोगी महिला को बॉस ने नौकरी से निकाल दिया। इस पर कई यूजर्स के कमेंट्स आए हैं।

Viral News: दुनिया भर की कंपनियों में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब प्रबंधन को कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ती है। हालांकि कुछ कंपनियां घाटे में जाने के बाद भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देती हैं। एम्‍प्‍लॉय की छंटनी से जुड़ा एक मामला इन दिनों Reddit पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मेडिकल इमरजेंसी के कारण काम से छुट्टी लेने वाली एक महिला को उसके बॉस ने नौकरी से निकाल दिया। इसके बॉस ने उसका सामान पैक करके उसके घर भेज दिया। Reddit पर "Hellokittypityparty" नाम से जानी जाने वाली महिला ने अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि, वो डायबिटीज से पीडि़त है।

महिला और उसके बॉस की चैट।

वायरल हो गया पूरा मामला

बॉस के साथ हुई बातचीत का महिला स्क्रीनशॉट भी किया है। डायबिटीज से जूझ रही महिला का दावा है कि, बॉस ने उससे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रशिक्षण उसके लिए कारगर होगा। बॉस ने आगे कहा कि चूंकि महिला का कुछ सामान कार्यस्थल पर रह गया था, इसलिए उन्होंने उसे पैक करके उसके घर पर छोड़ दिया। इस पर महिला ने जवाब दिया, 'मुझे सचमुच में यह एहसास नहीं था कि हाई शुगर और डायबिटीज मुझे अस्पताल के बिस्तर पर डाल सकती थी, वहां काम करने का अंत कर देगी, इसलिए हां, मुझे लगता है कि प्रशिक्षण नहीं हो सकता, लेकिन मैं अपना सामान छोड़ने के भाव की सराहना करने का दिखावा नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह काफी संभावना है कि आप किसी को मेडिकल इमरजेंसी के कारण नौकरी से निकालने के कठोर निर्णय का सामना नहीं कर सकते।' महिला ने कहा कि, 'यदि आपने अनुरोध किया होता, तो मैं डॉक्टर का नोट दे सकती थी, या यहां तक कि अपने ग्लूकोज रीडिंग की तस्वीरें भी भेज सकती थी। यह बहुत दुखद है कि आप लोग इतने कम समय के लिए इतने दयालु थे।' यह पोस्ट 11 जून को शेयर की गई थी। जिसके बाद से, इसे करीब 4,000 अपवोट और ढेरों टिप्पणियां मिल चुकी हैं।

End of Feed