Video: शादी में आए लड़के पर सवार हुआ माइकल जैक्सन का भूत, डांस फ्लोर पर दिखाय ऐसा जलवा कि देखने वाले रह गए दंग

डांस फ्लोर पर अपना जलवा बिखेर रहे एक लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का डांस फ्लोर पर काफी शानदार मूव्स दिखा रहा है।

शादी-ब्याह का सीजन चल रहा हो और डांस फ्लोर खाली रहे। ऐसा तो भारत में हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर डांस फ्लोर पर डांस कर रहे तमाम लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कभी-कभी इसी डांस फ्लोर पर लोगों को ऐसा टैलेंट देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद लोग उस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखने को मिला। जहां एक गांव के छोरे ने अपने जबरदस्त डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

desi michael jackson wedding dance viral video

डांस फ्लोर पर अपना जलवा बिखेरते हुए लड़का (Instagram/@vivek_dancer_str)

End of Feed