Desi Jugaad Viral Video: इंडियंस के पास ना तो दिमाग की कमी पहले थी और ना ही अब है। दिमाग लगाने के मामले में भारतीय पहले नंबर पर आते हैं। ये जुगाड़ लगाकर ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर इंसान सोच में पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें जुगाड़ के ऐसे नमूने देखने को मिलते हैं, जो हैरान कर देते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।
जुगाड़ लगाकर कूलर में बसा दी फल मण्डी (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको हॉस्टल का नजारा दिखेगा। इसमें हॉस्टल के लड़कों ने अपने कूलर में ऐसा दिमाग भिड़ाया, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे। अगर फ्रिज बनाने वाले इंजीनियर्स देख लें तो उन्हें बुखार आ जाएगा और दिमाग ही हिल जाएगा। दरअसल, लड़के ने कूलर में मिनी सब्जी मण्डी लगा दी है। इसमें आप फल के साथ-साथ सब्जी को भी देख सकते हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे ये कोई कूलर नहीं बल्कि फ्रिज हो। अब ऐसे में इनका जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जुगाड़ लगाकर कूलर में बसा दी फल मण्डी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के अतरंगे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारतीयों के दिमाग के आगे साइंटिस्ट भी फेल हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि किसी ने तो कूलर का सही उपयोग किया। बता दें, इस वीडियो को 'prince_ub_j_choudhary' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.75 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
