Desi Jugaad Viral Video: ठंड से बचने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं.. कोई अलाव जलता है तो कोई गर्म कपड़े पहनता है। कुछ लोग तो चार-पांच स्वेटर ही डाल लेते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो बिस्तर से भी निकलने का नाम नहीं लेते। अब जुगाड़ का जमाना है तो लोग ठंड से बचने का भी जुगाड़ लगा रहे हैं। ऐसा ही जुगाड़ का एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।
ठंड से बचने का अजीबोगरीब जुगाड़ (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपने बेड के अंदर अलाव जलाकर रख रहा है। इसके बाद बेड को बंद कर उस पर आराम से कंबल ओढ़ कर सो जा रहा है। ठंड से बचने के इस जुगाड़ पर यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना उसकी जान पर बन सकती है। ऐसा करने से बेड में आग भी लग सकती है लेकिन लोग वीडियो बनाने के चक्कर में कुछ भी कर गुजर रहे हैं और अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
ठंड से बचने का अजीबोगरीब जुगाड़
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कहीं ज्यादा गर्म होने से आग न लग जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अलग लेवल में दुनिया चल रही है। बता दें, इस वीडियो को skammuu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5600 से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है।
