वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: ये है गांव का असली देसी जुगाड़, एक तरफ से ठंडा पानी डालिए और दूसरी तरफ से गर्म पानी निकालिए

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला पानी गर्म करने के लिए बिना इलेक्ट्रिसिटी वाले देसी गीजर का इस्तेमाल करती है। इस देसी गीजर में आप एक तरफ से ठंडा पानी डालेंगे और दूसरी तरफ से गर्म पानी निकलेगा।

Image

इंस्टेंट पानी गर्म के लिए गांव का देसी गीजर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया देसी गीजर का इस्तेमाल
  • इंस्टेंट पानी गर्म करने का निंजा टेक्निक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Village Desi Geyser: ठंड अपने चरम पर है और गलन भी काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में लोग ठंडा पानी को छुना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बर्तन धोना हो या फिर हाथ-पैर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए वे या तो गीजर चालू कर रहे हैं या फिर इमर्शन रॉड का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों को चालू करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत पड़ती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही महिला देसी गीजर का इस्तेमाल कर रही है। गांव के इस देसी गीजर से पानी गर्म करने के लिए किसी प्रकार की कोई बिजली भी नहीं चाहिए। ये देसी गीजर बिल्कुल इंस्टेंट पानी गर्म करके देता है। दरअसल, इस गीजर के अंदर पहले आग सुलगाई जाती है और जब ये गर्म हो जाती है तो एक तरफ से इसमें पानी डाला जाता है, जिससे दूसरी तरफ से निकलने वाला पानी एकदम गर्म रहता है।

इंस्टेंट पानी गर्म के लिए गांव का देसी गीजर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पहले के लोग बिना इलेक्ट्रिसिटी के सारे काम आसानी से कर लिया करते थे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये है गांव का देसी गीजर। बता दें, इस वीडियो को 'aggnesgaming11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 8 लाख 97 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article