Video: ना कूलर ना AC की जरूरत, ना ही फील होती है दिल्ली की भीषण गर्मी! इंटरनेट पर छाया मिट्टी का बेहद अनोखा घर

Viral Video: वीडियो में एक शख्स मिट्टी का घर दिखाता नजर आ रहा है। वह घर के बाहर मौजूद एक महिला से बेहद ही उत्सुकता में पूछता है कि यह बहुत ही अलग है। वह महिला से घर को देखने की बात कहता है। इस पर महिला बताती है कि पूरा घर मिट्टी से बना हुआ है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली का एक घर छाया हुआ है। सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि दिल्ली का यह घर किसी कंक्रीट या सीमेंट-बालू का नहीं बल्कि खालिस मिट्टी का बना है। इस घर की विशेषताएं देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। जहां एक तरह यह घर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। वहीं मिट्टी के इस घर में दिल्ली की गर्मी भी फील नहीं होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घर में AC और कूलर की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

Mud House

दिल्ली का अनोखा घर (इंस्टाग्राम)

दिल्ली का बेहद अनोखा घर हुआ वायरल

दिल्ली के इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। वायरल वीडियो में एक शख्स मिट्टी का घर दिखाता नजर आ रहा है। वह घर के बाहर मौजूद एक महिला से बेहद ही उत्सुकता में पूछता है कि यह बहुत ही अलग है। वह महिला से घर को देखने की बात कहता है। इस पर महिला बताती है कि पूरा घर मिट्टी से बना हुआ है। आपको घर के अंदर बहुत ज्यादा चीजें देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन कमरे बहुत ही सुंदर नजर आएंगे। देखें वीडियो-

End of Feed