Viral Video: मनाली छोड़ते वक्त भावुक हुआ दिल्ली का शख्स, कहा- ‘पहाड़ घर जैसे लगने लगे थे’

दिल्ली के अजय शर्मा का मनाली से भावुक विदाई वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ महीनों में मनाली उन्हें घर जैसा लगने लगा था, जिसे छोड़ना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा।

दिल्ली के रहने वाले अजय शर्मा का मनाली से विदाई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। अजय कुछ महीने पहले मनाली आए थे। उस समय वह यहां किसी को नहीं जानते थे। शुरुआत में यह उनके लिए एक नई और अनजान जगह थी, लेकिन धीरे-धीरे मनाली उनके लिए इतना खास बन गया कि इसे छोड़ना उनके लिए आसान नहीं रहा। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर मनाली में बिताए अपने समय की कई झलकियां शेयर की हैं। इनमें पहाड़, सड़कें, रोजमर्रा की जिंदगी और उनके अकेले बिताए खूबसूरत पल दिखाई देते हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण सा बदलाव उनकी जिंदगी की यादगार कहानी बन गया।

delhi man emotional farewell from manali viral video

कुछ महीनों में मनाली बना घर, छोड़ते वक्त भावुक हुआ दिल्ली का शख्स (Instagram/@a4ajayyyyy)

अनजान शहर धीरे-धीरे बन गया घर

अजय ने अपने वीडियो (Video) में बताया कि वह कुछ महीने पहले अकेले मनाली रहने आए थे। यहां उनका कोई जान-पहचान वाला नहीं था। लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें वहां की सड़कें, पहाड़ और आसपास का माहौल अपना लगने लगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मनाली उनके लिए सिर्फ एक जगह थी, लेकिन धीरे-धीरे यही जगह उन्हें घर जैसी महसूस होने लगी। यहां बिताए समय के दौरान उन्होंने कई ऐसी यादें बनाई हैं, जिन्हें वह हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं। अजय के लिए मनाली की खासियत सिर्फ खूबसूरत पहाड़ नहीं थे। वहां की रोजमर्रा की जिंदगी और छोटे-छोटे पल भी उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। शायद यही वजह थी कि जब मनाली छोड़ने का समय आया तो उनके लिए भावनाओं को संभालना मुश्किल हो गया।

End of Feed