दिल्ली के छोले-कुल्चे वाले की कमाई सुनकर उड़ गए महिला के होश, Video हुआ वायरल

दिल्ली के एक छोले-कुल्चे वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जब वह अपनी रोज की कमाई बताता है तो सुनने वालों के कान ही खड़े हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इस बार एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें दिल्ली के एक छोले-कुल्चे बेचने वाले की कमाई सुनकर एक महिला खुद भी चौंक जाती है। वीडियो (Video) देखने के बाद लोग स्ट्रीट फूड बिजनेस को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर कोमल नेगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bykomal_raw पर शेयर किया है। वह अक्सर दिल्ली के अलग-अलग स्ट्रीट फूड स्टॉल पर जाकर लोगों से बातचीत करती हैं और उनके खाने का स्वाद भी चखती हैं। इस तरह के कई वीडियो आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिल जाएंगे।

delhi chole kulche vendor daily income viral video

छोले-कुल्चे वाले की कमाई सुनकर हैरान रह गई महिला (Instagram/@bykomal_raw)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्ट्रीट फूड वाले का जवाब सुन दंग रह गई महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कोमल नेगी एक छोले-कुल्चे बेचने वाले के स्टॉल पर पहुंचती हैं। वहां वह उससे उसकी रोज की कमाई के बारे में पूछती हैं। पहले तो दुकानदार मुस्कुराता है, फिर बताता है कि वह छोले-कुल्चे और मैगी बेचकर हर दिन करीब 5,000 रुपये कमा लेता है। यह जवाब सुनकर कोमल नेगी भी हैरान रह जाती हैं। अगर इसी हिसाब से देखा जाए तो उसकी महीने की कमाई करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह अनुमान रोज की कमाई के आधार पर लगाया गया है। इसमें दुकान का खर्च, सामान की लागत और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं।

End of Feed