Viral Video: स्टेपलर के बारे में आपको भी नहीं पता होगी यह बात, शख्स ने जो बताया वह जान होंगे हैरान

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टेपलर के अनोखे काम के बारे में बता रहा है।

डेली लाइफ यूज की चीजों के बारे में अगर बात करें तो स्टेपलर उनमें से एक है जिसका इस्तेमाल में अक्सर किया करते हैं। स्टेपलर से हम कागजों को पिन करते हैं और इसके बारे में एक यही काम हमें पता है। मगर आपको इस स्टेपलर के एक और काम के बारे में जब पता चलेगा तो यकीनन आप भौंचक्के रह जाएंगे। पूरे दावे के साथ हम यह कह सकते हैं कि यकीनन आपको स्टेपलर के इस काम के बारे में नहीं पता होगा क्योंकि स्टेपलर के बारे में यह बात मुश्किल से कुछ ही लोग जानते होंगे।

unique use of stapler Viral Video

स्टेपलर के उस अनोखे इस्तेमाल के बारे में बताता शख्स (Instagram/@tsupreet)

शख्स को जीवन के 42 साल तक नहीं पता थी स्टेपलर से जुड़ी यह बात

स्टेपलर के इसी अनोखे फैक्ट को लेकर एक शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स बताता है कि जीवन के इस 42 साल की उम्र में उसे आज तक स्टेपलर के इस काम के बारे में नहीं पता था। शख्स वीडियो में एक कागज को पिन करता है और कहता है कि अगर हम किसी कागज को पिन कर दें तो ये कुछ ऐसे बंध जाता है, जिसे बाद में छुड़ाने पर कागज का वह हिस्सा जरूर फट जाता है, जहां पिन लगा होता है। ऐसे में अगर बिना कागज के फटे पिन निकालना हो तो हम अक्सर अपने नाखून या दांत की मदद लेते हैं लेकिन इस काम को भी करने के लिए स्टेपलर में एक और तकनीक है, जिस बारे में लोगों को पता ही नहीं होता।

End of Feed