वायरल न्यूज़

70 के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 20 साल की लड़की, फिर शादी करके ही मानी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 8, 2024, 08:47 AM IST

Viral Video: एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें करीब बीस साल की लड़की ने सत्तर साल के बुजुर्ग से विवाह कर लिया। दोनों ऑन कैमरा एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए भी नजर आते हैं।

Image

बुजुर्ग को दिल दे बैठी बीस साल की लड़की। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सत्तर के बुजुर्ग को दिल दे बैठी लड़की
  • ऑन कैमरा एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
  • नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां सचमुच कुछ ऐसा नजर आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा वायरल है। इसमें करीब बीस साल की एक लड़की सत्तर साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी। फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी तक कर ली। विवाह की रस्म से जुड़ा है एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो ने नेटिजन्स को हैरत में डाल दिया है।

सत्तर के बुजुर्ग से किया विवाह

हैरान करने वाला नजारा देखकर मालूम होता है कि लड़की को करीब सत्तर साल के शख्स से प्यार हो गया। प्यार इतना सच्चा वाला कि उसने बुजुर्ग से विवाह करने का मन बना लिया। फ्रेम में इसके बाद का नजारा दिखाई देता है। इसमें देखेंगे कि लड़की और बुजुर्ग दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। दोनों के हाथ में वरमाला नजर आती है। अब लड़की पहले बुजुर्ग के गले में वरमाला डालती है और उसके बाद बुजुर्ग भी वैसा ही करते हैं। इधर आसपास खड़े मेहमान भी बहुत खुश होते हैं। दोनों के ऊपर फूलों की बरसात की जाती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

मालूम कि 20 साल की लड़की और 70 के बुजुर्ग के विवाह से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article