Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें क्रिकेट के मैदान पर तूफानी पारी खेल रहे क्रिकेट खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आया और कुछ सेकंडों में उसकी मौत हो गई। मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ी उसके पास पहुंचते हैं। मगर इसके पहले कोई कुछ समझ पाता है क्रिकेट खिलाड़ी की मौत हो चुकी थी। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो पंजाब के होशियारपुर का बताया गया है।
वायरल वीडियो देखकर सचमुच किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)
छक्का मारकर बैठा था खिलाड़ी
करीब एक मिनट के वीडियो में देखेंगे कि खिलाड़ी फील्ड पर मौजूद हैं। गेंदबाज गेंद फेंक रहा है और क्रीज पर बल्लेबाज मौजूद है। तेज रफ्तार में गेंद फेंकी जाती है और बल्लेबाज ने गेंद खुद के पाले में आती है इतना जोरदार शॉट मारा कि गेंद उड़ती हुई बाउंड्री लाइन के पार गिरी। छक्क इतना तूफानी था कि पास में मौजूद अन्य खिलाड़ी इसे खूब चीयर करते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी भी थोड़ा आगे बढ़ता है मगर तभी वो बल्ला पकड़कर जमीन पर बैठ गया।
एक्स पर देखें वीडियो
सेकंडों में हुई मौत
फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि जमीन पर बैठा खिलाड़ी कुछ ही सेकंडों में वहीं अपनी जगह गिर पड़ा। अभी कुछ सेकंडों तक किसी की कुछ समझ नहीं आता है। मगर तभी साथी खिलाड़ी भागकर उसके करीब पहुंचते हैं और उसे सीपीआर देने की कोशिश की जाती है। क्रिकेट खिलाड़ी को तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
