VIDEO: गाय ने कार के ऊपर से लगाई ऐसी छलांग, देखकर सहम गए लोग, दिल थामकर देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाय का हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अनोखे अंदाज में कार के ऊपर से छलांग लगा दी। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गय। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का हाहाकारी अंदाज
  • कार के ऊपर से लगा दी छलांग
  • नजारा देखकर लोग भौचक्के रह गए

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा एक से एक मजेदार और हाहाकारी वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो (Wildlife Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक गाय ने कार के ऊपर अनोखे अंदाज में छलांग लगा दी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखतै हा रह गया।

Cow jumped over the car

अनोखे अंदाज में गाय ने लगाई छलांग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया के जमाने में आपको कई ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिसके बारे में आमतौर पर लोग कई बार सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर कुछ गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, आस-पास काफी संख्या में लोग भी खड़े हैं। अचानक एक गाय भी वहां पहुंच जाती है। गाय काफी गुस्से में नजर आ रही है। गाय को देखते ही लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं। अगले ही पल गाय हवा में छलांग लगाते हुए कार को क्रॉस करने लगती है। एक शख्स गाय को रोकने की भी कोशिश करता है। लेकिन, अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed