Viral Video Today: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक कपल से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें कपल बातचीत करते हुए सड़क से गुजर रहा है। मगर घर से थोड़ी दूर निकलने के बाद बदमाशों की गैंग ने उन्हें घेर लिया। इसमें एक शख्स लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। प्रेमी बचाने की कोशिश करता है तो उसके साथ मारपीट की कोशिश की जाती है। मगर अगले कुछ सेकंड में कपल ने बदमाशों की गैंग को ऐसा सबक सिखाया, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी।
वायरल वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। (Photo/X.com)
कपल ने बदमाशों को सिखाया सबक
दरअसल बदमाश जिस कपल को कमजोर समझकर टूट पड़े वो अच्छे खासे फाइटर निकले। फ्रेम में देखेंगे कि स्थिति भांपते हुए प्रेमी तुरंत एक्शन मोड में आ गया। उसने बदमाशों को ऐसे हवा में उठाकर फेंक दिया जैसे कोई खिलौना है। शख्स का हर एक वार इतना खतरनाक होता है कि पिटने के बाद कोई बदमाश दोबारा उठने की हिम्मत नहीं कर पाया है।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मजेदार है कि प्रेमिका भी उतनी ही खतरनाक फाइटर निकली। उसने एक ही पंच में बदमाश को चारों खाने चित्त कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा जो किसी के भी रोंगटे खड़ कर देगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @UnseenFootages नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
