Viral Video: न केक, न बड़े गिफ्ट्स... कॉलेज के छात्रों ने बर्थडे पर 'कैंटीन वाले भैया' को दिया ऐसा सरप्राइज, इमोशलन हुए लोग

Viral Video: महाराष्ट्र के केलकर कॉलेज में जब एक कैंटीन वर्कर क्लास के सामने पहुंचा, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि छात्र उसके लिए क्या करने वाले हैं। पूरी क्लास ने तालियां बजाकर उसके लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाया, जिसके बाद शर्मीली मुस्कान के साथ कैंटीन बॉय का रिएक्शन देखने लायक था।

Viral Video: कॉलेज के दिन सिर्फ पढ़ाई और परीक्षा तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये वो दौर होता है जहां इंसानियत, दोस्ती और खुशियां बांटने के खूबसूरत लम्हें बुने जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला नजारा महाराष्ट्र के 'केलकर कॉलेज' में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में जिस तरह कैंटीन वाले भैया का बर्थ डे (Birthday Video) सेलिब्रेट किया गया, उसने सबको भावुक कर दिया।

End of Feed