सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीनी बच्ची और कुछ पाकिस्तानी टूरिस्ट्स के बीच हुई बातचीत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पाकिस्तानी महिलाएं एक छोटी सी चीनी बच्ची से बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान वे उससे पूछते हैं कि क्या वह पाकिस्तान को जानती है। इस पर बच्ची साफतौर पर और बड़ी ही मासूम अंदाज में जवाब देती है और कहती है कि मैं पाकिस्तान को नहीं जानती।
चीनी बच्ची से बात करतीं पाकिस्तानी पर्यटक (Instagram/@Timesnow_Trending)
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तानी पर्यटक और मासूम चीनी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल
बच्ची का यह जवाब सुन वे पाकिस्तानी महिलाएं हैरान रह जाती हैं और वे उसे बताती हैं कि चीन और पाकिस्तान अच्छे दोस्त हैं, मगर वह बच्ची बोलती है कि पाकिस्तान को तो वह जानती ही नहीं। वीडियो में वे पाकिस्तानी पर्यटक काफी कोशिश करती हैं कि बच्ची पाकिस्तान को लेकर कछ अच्छा बोल दे लेकिन ऐसा होता नहीं है। जबकि अंत में वह बच्ची इतना तक कह देती है कि तुमलोग कुछ ज्यादा ही तेज और जल्दी-जल्दी बात करती हो। क्या आपलोग अपनी बात को थोड़ा धीमा और धीरे-धीरे रख सकती हैं?
बच्ची की यह बात पहले तो उन पाकिस्तानी महिलाओं को समझ नहीं आती लेकिन जब वे उस बच्ची को फिर से अपनी बात दोहराने को कहती हैं तो बच्ची फिर से बोलती है कि आपलोग थोड़ी धीमी आवाज में बात करिए। इसके बाद वे पकिस्तानी महिलाएं अपनी बेइज्जती और उस बच्ची की बात को हंसी में टाल देती हैं।
वीडियो पर लोग कुछ इस तरह कर रहे रिएक्ट
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जहां लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर जहां कुछ लोगों ने इसे एक मासूम पल बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तानियों की बेइज्जती करार दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
