Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप कई बार सोच तक नहीं सकते। कुछ मामले तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Stunt Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक बच्चे ने जवानों के सामने ऐसा करतब दिखाया, जिसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे। इतना ही नहीं उस बच्चे पर गर्व महसूस करेंगे।
बच्चे का अनोखा करतब (तस्वीर साभार- @hashnain509)
ये भी पढ़ें - Viral Video: मां तो मां होती है...तेज बारिश में की अपने बच्चे की रक्षा, सड़क पर दिखा भावुक करने वाला नजारा
बच्चे का अनोखा अंदाज
इस वीडियो में बच्चे की देशभक्ति देखकर आप भी जरूर गर्व कर रहे होंगे। इतना ही नहीं कई जवान तो उसकी तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में जिस तरह यह बच्चा अनोखा करतब कर रहा है,वो वाकई तारीफ के काबिल है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'hashnain509' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 85 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
