Funny: कैशियर की तरह ताबड़तोड़ नोट गिन रही थी बिल्ली, देखकर नहीं रुकेगी हंसी, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 21, 2023, 06:56 PM IST

Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए पैसे गिन रही है। जिसने भी बिल्ली का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली का अनोखा अंदाज
  • मजे लेते हुए पैसे गिन रही थी बिल्ली
  • वीडियो देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Cat Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Cat Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। बिल्ली का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें वो कैशियर की तरह नोट गिन रही है। जिसने भी यह बिल्ली का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

Cat Viral Video

कैशियर बिल्ली

आमतौर पर आपने बिल्ली को चुराकर दूध पीते, खाना खाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी किसी बिल्ली को पैसे गिनते हुए देखा है, वो भी कैशियर की तरह? यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। क्योंकि, एक बिल्ली भल पैसे कैसे गिन सकती है। लेकिन, इन दिनों एक बिल्ली का एक झन्नाटेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैसे गिन रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं बिस्तर पर बिल्ली बैठी आराम से बैठी हुई है और उसके आगे नोटों के बंडल रखे हैं। एक हाथ से बिल्ली आराम से पैसे गिन रही है। बड़ी बात ये है कि जिस रफ्तार से बिल्ली पैसे गिन रही है, उसने सबको चौंका दिया है।

End of Feed