बेकाबू सांड का तांडव! बुजुर्ग ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जिंदगी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े करने वाला मंजर

Viral Video: एक बेकाबू आवारा सांड ने घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बावजूद बुजुर्ग ने बच्चे को ढाल बनकर संभाला और उसे सुरक्षित बचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur Video) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने आवारा पशुओं के आतंक और सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर की एक रिहायशी सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू आवारा सांड ने राह चलते लोगों और घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया।

End of Feed