ऑटो से विदेशी कपल ने घूम डाले भारत के 17 राज्य, इंडिया की मिट्टी के सामने रास नहीं आया लंदन का सोना

लंदन में रहने वाले एक कपल ने अपनी शानदार जिंदगी और नौकरी छोड़ भारत में रहने का फैसला किया। उन्होंने अब तक 17 राज्यों और हजारों किलोमीटर का सफर एक ऑटो से तय किया है और अपने इस शानदार अनुभव को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर किया है।

India घूमने के लिए कई लोग बहार से आते हैं। मगर उनमें से कुछ लोगों को भारत इतना पसंद आ जाता है कि वे यहीं के होकर रह जाते हैं। कुछ ऐसी ही एक विदेशी कपल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लंदन में रहने वाला एक कपल जब घूमने के लिए इंडिया आया तो वह यहीं पर बस गया और फिर एक ऑटो के साथ वे भारत की यात्रा पर निकल गए।

End of Feed