वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: मंडप में वचन समझाने लगे पंडितजी, मगर छूट गई दुल्हन की तगड़ी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 9, 2024, 08:31 AM IST

Bride Groom Video: विवाह से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

मंडप में वचन समझाते हुए पंडितजी। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मंडप में छूट गई दुल्हन की हंसी
  • नजारा देखकर खूब हंसेंगे
  • आते ही छा गया है ये वीडियो

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे तक समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। दोनों मंडप में बैठे हैं, मगर एकाएक दुल्हन को किसी बात पर इतनी तगड़ी हंसी आई कि दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया। हालांकि फ्रेम में ये नजारा देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

मंडप में छूट गई दुल्हन की हंसी

दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। विवाह से जुड़ी रस्में पूरी की जा रही हैं। इसी दौरान पंडितजी दूल्हे से वचन दोहराने के लिए कहते हैं। मगर तभी फ्रेम में सबसे मजेदार नजारा कैद हो गया। पंडित जी दूल्हे से कहते हैं कि वो कहें कि वो किसी बात का उल्लंघन ना करे। पंडितजी फिर दुल्हन को वचन समझाते हैं कि तभी उसकी तगड़ी हंसी छूट गई। दुल्हन को हंसता हुआ देख दूल्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है।

देखिए वायरल वीडियो

मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी बहुत पसंत आया है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहे हैं। इसे एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article