कार को कराया रिवर्स, खुद गलत साइड पर बिना हेलमेट के थी लड़की, Video हुआ वायरल तो उल्टा पड़ गया दांव, भड़के लोग

एक बाइक सवार लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां लड़की बाइक पर बिना हेलमेट के और रॉन्ग साइड दिख रही है, फिर भी वह सामने वाले कार चालक को रास्ते से पीछे हटने को कह रही है।

कुछ लोग दूसरों को गलत ठहराने की कोशिश में खुद यह भूल जाते हैं कि क्या वे सही हैं। ऐसे ही एक मामले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बुलेट पर सवार एक लड़की किसी कार चालक को पीछे हटने के लिए मजबूर कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट वाली लड़की कार के सामने अपनी बाइक रोककर खड़ी है और कार वाले को पीछे हटने का इशारा कर रही है। लड़की की जिद्द के आगे अंत में कार सवार को पीछे हटना ही पड़ता है।

brave girl traffic rules wrong side bike viral video

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के बाद भी खुद को सही ठहराती लड़की (X/@lakshaymehta08)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें

साहस या लापरवाही? रॉन्ग साइड बिना हेलमेट लड़की का Video हुआ वायरल

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउटं से शेयर किया गया है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह सवाल उठाया कि क्या ट्रैफिक नियम तोड़ना बहादुरी है? लड़की ने हेलमेट नहीं पहना और गलत दिशा में बाइक चला रही है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि लड़की ने खुद हेलमेट नहीं पहना है और वह खुद रॉन्ग साइड अपनी बाइक लेकर खड़ी है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Brave Girl के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं।

End of Feed