Brain Test: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो खूब चौंकाता है। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर इन सबसे इतर हम एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को परखने वाली है। इसमें आपको हर तरफ उल्टा 24 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाले इस चैलेंज को हल करना आसान नहीं होगा। (Photo/Twitter)
खोजना है 24 नंबर
मगर क्या हो जब बताया जाए इसी तस्वीर में कहीं पर सीधा 24 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को खोजकर दिखा सके। आपका दिमाग तेज है तो आसानी से उस छिपे हुए नंबर को ढूंढ़ निकालेंगे। वरना आपको सिर्फ उल्टे नंबर ही नजर आने वाले हैं। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर वो गणित का नंबर कहां छिपा हुआ है।
अगर आपने दस मिनट में भी छिपे हुए नंबर को ढूंढ़ निकाला तो बेहद बड़ी बात होगी। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो परेशान ना हों। आपको इसका उत्तर भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब
गोल घेरे में देखें जवाब।
दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
