EYE TEST: पाकिस्तान की भीड़ में सीना ताने खड़ा है हिंदुस्तान, मगर सच्चे भारतीय ही ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2025, 01:41 PM IST

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में हर जगह पाकिस्तान लिखा है, मगर इसमें एक जगह हिंदुस्तान भी है।

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा वाली है। दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में हर तरफ पाकिस्तान लिखा हुआ नजर आता है।

Brain Test Challenge

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

पाकिस्तान में हिंदुस्तान

तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में एक जगह हिंदुस्तान भी सीना तानकर खड़ा है। आज आपको उसी हिंदुस्तान को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। बहुत उम्मीद है कि सच्चे भारतीय जरूर इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे।

End of Feed