जादूगर ने कर दिखाया खेल, छिन ली बॉडीबिल्डर की पूरी ताकत, आगे का नजारा देख आश्चर्य से भर जाएंगे आप

फ्रांस के जादूगर जेवियर मॉर्टिमर का एक वीडियो हाल में वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बॉडीबिल्डर को शरीर उठाने का चैलेंज देते हैं। जेवियर जादू से उसकी ताकत छीन लेते हैं, जिससे वह वह खुद को नहीं उठा पाता। जेवियर की अद्भुत मैजिक ट्रिक्स ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉडीबिल्डर की छिन ली ताकत
  • जादूगर ने कर दिखाया कमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bodybuilder Loses His Strength: फ्रांस के मशहूर जादूगर जेवियर मॉर्टिमर का एक नया मैजिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में, जेवियर एक जिम में एक बॉडीबिल्डर के पास जाकर उसे खुद को उठाने का चैलेंज देते हैं। बॉडीबिल्डर सहजता से उन्हें उठाने में सफल होता है, लेकिन इसके बाद असली जादू देखने को मिलता है। जेवियर अपनी मैजिक तकनीकों का प्रयोग करते हैं, जिससे वह बॉडीबिल्डर की ताकत को एक झटके में छीन लेते हैं।

वीडियो में दर्शकों को यह अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, जहां बॉडीबिल्डर अपनी पूरी शक्ति खो देता है और जेवियर द्वारा की गई मैजिक ट्रीक को समझ नहीं पाता। बॉडीबिल्डर अपनी नाकाम कोशिशों से हताश और हैरान है, उसे समझ में नहीं आता कि ऐसा कैसे संभव हुआ। यह पल दर्शकों को हैरान करने वाला है क्योंकि यह दिखाता है कि जादू कैसे वास्तविकता को बदल सकता है।

End of Feed