Viral Video: लंदन की गलियों में समोसे बेचते दिखी गोरी मेम, चटनी के साथ लोगों ने खूब लिए चटकारे

लंदन की गलियों में समोसा बेचते हुए एक विदेशी महिला का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां आप देख सकते हैं कि समोसा बेचने वाली महिला अपने गले में टोकरी लटकाए समोसा बेच रही है।

बिहार-यूपी समेत पूरे भारत में समोसे की दीवानगी देखने को मिलती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लंदन की गलियों में भी समोसा अपनी खास पहचान बना लेगा। जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां लंदन की गलियों में एक गोरी मेम को गले में टोकरी लटकाकर समोसा बेचते हुए देखा गया। वीडियो में लोग उनके समोसे के ऐसे दीवाने हुए जा रहे हैं कि वे उसे खूब चटकारे लेकर खा रहे है और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed