Today Viral Video: दुनिया में एक मां ही होती है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरती है। मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए बड़े से बड़े खतरे से टकरा जाती है। खुद भूखी रहती है और अपने बच्चों का पेट भरने की पूरी कोशिश करती है। चाहे जिंदगी की बाजी दांव पर लगाने पड़ जाए, मगर एक कदम भी पीछे नहीं हटती है। फिर चाहे मां किसी इंसान की हो या फिर जानवर या पक्षी की क्यों ना हो। अभी इन्हीं बातों को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक पक्षी से जुड़ा है जिसने भीषण गर्मी से लड़ते हुए खुद के प्राण त्याग दिए, मगर अपने बच्चे की जिंदगी बचा ली।
अपने बच्चे की जान बचाने के लिए पक्षी ने प्राण त्याग दिए। (Photo/X.com)
बच्चे के लिए त्याग दिए प्राण
सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल इस वीडियो के बारे में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसमें एक दावा है कि जब बहुत तेज धूप पड़ी और नन्हा पक्षी खुद को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सका। तब उसकी मां उड़कर तुरंत उसके पास पहुंच गई। उसने अपने बच्चे को गर्मी से बचाने के लिए खुद के पंख फैलाए और उसे ढंक लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी भावुकर देगा। इसमें आगे देखेंगे कि भीषण गर्मी की वजह से कुछ ही देर में पक्षी ने अपने प्राण त्याग दिए, मगर वो अपने बच्चे को नई जिंदगी देकर चला गया।
देखिए वीडियो
मालूम हो कि भावुक करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर Doonger Singh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
