Video: स्टंट करते तो कई लोग वायरल हुए, मगर ऐसा कारनामा शायद ही पहले कभी देखा होगा

बाइक के साथ एक शख्स का खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इसे जानलेवा स्टंट बता रहे हैं।

स्टंट और स्टंटबाजों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में आपको कोई ना कोई खतरनाक स्टंट दिखाते हुए जरूर दिख जाएगा लेकिन आज तक जितने भी स्टंट और स्टंटबाजों के वीडियो आपने देखें होंगे, उन सबसे यह वीडियो काफी अलग और हटकर है। इस वीडियो में स्टंट करने वाला शख्स कुछ ऐसे करतब दिखाते हुए दिख रहा है, जिसे देख लोग हैरान रह गए।

bike swing stunt viral video

बाइक पर बैठकर झूला झूलते हुए दिखा शख्स (X/@drx_gulzar)

बाइक वाले झूले का Video वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक पेड़ के नीचे अजीब नजारा देखने को मिल रहा है। जहां पेड़ की मजबूत डाल से मोटी रस्सियां बांधी गई हैं और उन्हीं रस्सियों से एक बाइक लटकाई गई है। हैरानी की बात यह है कि एक शख्स उसी बाइक पर बैठा हुआ है और उसे झूले की तरह आगे-पीछे झुला रहा है। बाइक को झुलाने के लिए वह बाइक को जमीन पर एक्सलेरेट करता है। जिससे बाइक आगे की तरफ बढ़ती है और वह हवा में झूलते हुए लटकने लगती है। ऐसे ही जब-जब वह बाइक नीचे जमीन को छूती है, तब-तब वह झूले की तरह पेड़ पर तेजी से झूलती है।

End of Feed