Viral Video: पेड़ पर चढ़ रहा था शख्स, अचानक पीछे पड़ा भालू, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 7, 2023, 09:00 AM IST

Bear Viral Video: एक शख्स पेड़ पर चढ़ रहा था अचानक उसके पीछे भालू पड़ गया। भालू को देखकर शख्स की जो हालत हुई उसे देख आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है भालू का ये वीडियो
  • शख्स के पीछे हाथ धो कर पड़ा
  • नजारा देख नहीं रुकेगी हंसी

Bhalu Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी अनोखे-अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Bear Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के मामले शामिल होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bhalu Ka Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स के पीछे भालू पड़ गया है। भालू को देखकर शख्स की जो हालत हुई वो काफी मजेदार है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Bear Video

भालू ने शख्स की बैंड बजा दी, (Photo Credit- Instagram)

कई बार जंगलों से ऐसा नजारा सामने आता है, जो लोगों का दिल जीत लेता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। यकीन मानिए वीडियो (Trending Video) देखकर आपका दिन बन जाएगा और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पेड़ पर चढ़ रहा होता है। तभी वहां एक विशालकाय भालू पहुंच जाता है। भालू शख्स का पीछा करने लगता है। भालू को देखकर शख्स डर जाता है और तेजी से पेड़ पर चढ़ने लगता है। भालू भी रुकने के लिए तैयार नहीं था। वो भी पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ने लगता है। हालांकि, शख्स तेज रफ्तार में पेड़ पर चढ़ जाता है। जबकि, भालू फिसलकर नीचे गिर पड़ता है।

End of Feed