OMG बेंगलुरु में इतनी गर्मी! घर में रखे क्रेयॉन पिघल गए, महिला ने Video शेयर कर दिखाया हाल

पहले बेंगलुरु को उसके ठंडे और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था। हालांकि अब भी बेंगलुरु का जिक्र मौसम के लिए ही होता है मगर अब चर्चा यहां के बेहाल मौसम के बारे में होती है।

एक समय था जब बेंगलुरु को ठंडे और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था लेकिन अब यहां का मौसम तेजी से बदल रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक महिला ने दिखाया कि कैसे उनके घर के अंदर रखे क्रेयॉन कलर्स (मोम वाला रंग) गर्मी की वजह से पिघल गए।

Video of woman showing heat in Bengaluru city

महिला ने वीडियो के जरिए दिखाया गर्मी का हाल (Instagram/@geetha_shree_nagaraaj)

ये भी पढ़ें:

महिला ने वीडियो में दिखाया घल में रखे क्रेयॉन्स का हाल

इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम यूजर गीता श्री नागराज ने अपने अकाउंट @geetha_shree_nagaraaj से शेयर किया है। वायरल वीडियो में वे एक ट्रे दिखाती हैं, जिसमें कई रंग-बिरंगे क्रेयॉन्स रखे हुए हैं लेकिन ये क्रेयॉन गर्मी और तेज धूप के कारण पिघलने शुरू हो गए हैं और काफी नरम हो गए हैं, कुछ तो उनमें से मुड़ भी गए हैं और कुछ तो हल्के-हल्के पिघले हुए नजर आ रहे हैं। यह देखकर साफ समझ आता है कि कमरे के अंदर भी कितनी ज्यादा गर्मी रही होगी।

End of Feed