वायरल न्यूज़

शख्स ने ऐसी जगह बनाया बाथरूम, देखकर तगड़ी सिक्योरिटी भी फेल लगेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 26, 2024, 01:12 PM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि शख्स ने बाथरूम ऐसी जगह बनवाया है कि देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है।

Image

शख्स ने अलमारी में ही बनवाया दिया बाथरूम। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अलमारी में बनवा दिया बाथरूम
  • देखकर घूम जाएगा माथा
  • आते ही छा गया वीडियो

Trending Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी छूट जाती है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसा दिखाई देता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। मगर फिर हंसी भी बहुत आती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चौंकेंगे भी और हंसी भी बहुत आएगी। वीडियो दरअसल एक ऐसे घर से जुड़ा है जिसने बाथरूम सबसे लग जगह बनवाया है। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि बाथरूम भी ऐसा जगह हो सकता है।

होश उड़ा देगा नजारा

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स कैमरा ऑन कर घर में अंदर की तरफ जाता है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। एकाएक शख्स कमरे में मौजूद अलमारी के सामने आकर खड़ा होगा। अब शख्स हैंडल से अलमारी का दरवाजा खोलता है। मानो अलमारी में महंगी वस्तुएं होंगी। मगर दरवाजा खुलने के बाद जो कुछ नजर आया, देखकर होश उड़ जाएंगे। दरअसल शख्स ने जैसे ही अलमारी खोली, उसमें कुछ और नहीं बल्कि अंदर बाथरूम था। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अलमारी में बाथरूम होने का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने बाथरूम को सबसे तगड़ी सिक्योरिटी वाला बताया है। एक यूजर ने लिखा कि जेड प्लस सिक्योरिटी वाला बाथरूम बताया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article