Viral: बागपत के 'चाट युद्ध' वाले आइंस्टीन चाचा की फिर हुई वापसी, नए वीडियो ने मचाया गदर

Viral Video: साल 2021 में उत्तर प्रदेश के बागपत में 'चाट की दुकानदारी' को लेकर हुए चर्चित विवाद में अपने अतरंगी आइंस्टीन चाचा देश भर में मशहूर हुए हरेंद्र सिंह का नया वीडियो वायरल हो गया है। जिस पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो साल 2021 का उत्तर प्रदेश के बागपत का वो ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' आपको जरूर याद होगा। दो चाट दुकानदारों के बीच ग्राहकों को खींचने को लेकर शुरू हुई उस मारपीट में एक शख्स ने अपने अनूठे हेयरस्टाइल और बेबाक तेवर से पूरे देश का ध्यान खींच लिया था। नाम था—हरेंद्र सिंह, जिन्हें इंटरनेट ने प्यार और चुटकियों में नाम दिया था 'आइंस्टीन चाचा' (Albert Einstein Video)। अब सालों बाद 'आइंस्टीन चाचा' फिर से इंटरनेट की गलियों में प्रकट हो गए हैं और उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

End of Feed