Viral Video: पहली बार अपनी मां को साफ-साफ देखा, चश्मा लगने के बाद बच्चे का रिएक्शन देख आप भी हो जाएंगे भावुक

मां का प्यार दुनिया में सबसे सच्चा और निस्वार्थ होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात को पूरी तरह से सही साबित करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छोटे बच्चे ने अपनी मां को जब पहली बार साफ-साफ देखा तो उसका रिएक्शन सचमुच कमाल का था।

baby sees mother first time viral video

बच्चे ने पहली बार अपनी मां को साफ-साफ देखा। (Instagram/@truth__sphere)

बच्चे की कमजोर आंखों को मिला चश्मे का सहारा

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपनी मां के साथ अस्पताल आया हुआ है। मां उसे अपनी गोद में लिए उसे दुलार कर रही है। वीडियो देख मालूम पड़ता है कि बच्चे की आंखों की रोशनी थोड़ी कमजोर है। ऐसे में जब डॉक्टर उस बच्चे की आंखों पर जैसे ही चश्मे को फिट करते हैं, वैसे ही उसके चेहरे का रिएक्शन बदल जाता है और वह पहली बार अपनी मां को साफ-साफ आंखों से देखता है।

End of Feed