Viral Video: छोटे से गजराज का 'बड़ा दिमाग'! नन्हें हाथी ने खुजली मिटाने के लिए खोजी ऐसी ट्रिक, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हें हाथी का बेहद प्यारा और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। हाथी के बच्चे को ऐसी जगह खुजली हुई जहां उसकी सूंड ठीक से नहीं पहुंच पा रही थी, तो उसने एक पतली लकड़ी को सूंड में लपेटकर ‘स्क्रैचर’ की तरह इस्तेमाल किया।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के कई क्यूट और हैरान कर देने वाले वीडियो (Trending Video) सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक नन्हें हाथी का वीडियो लोगों के चेहरे पर अचानक मुस्कान ला रहा है। आमतौर पर हाथियों को बहुत समझदार जीव माना जाता है, लेकिन इस छोटे से गजराज ने अपनी बुद्धिमत्ता से साबित कर दिया कि दिमाग के मामले में वे बड़ों-बड़ों को मात दे सकते हैं। आलम ये है कि नन्हे गजराज का अंदाज लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स हाथी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

End of Feed