VIDEO: अनंत सिंह के सामने बैठकर कलाकार ने की उनकी नकल, अपनी ही मिमिक्री पर हंस पड़े 'छोटे सरकार'

मोकामा विधायक अनंत सिंह के सामने मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर ने उन्हीं की आवाज और अंदाज की नकल की। अपनी मिमिक्री सुनकर अनंत सिंह मुस्कुराते नजर आए। VIDEO वायरल है।

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका कोई बयान या राजनीतिक मामला नहीं है। इस बार अनंत सिंह की चर्चा एक वायरल वीडियो की वजह से हो रही है, जिसमें एक मिमिक्री आर्टिस्ट उनके सामने बैठकर उन्हीं की आवाज और अंदाज की नकल करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद अपनी मिमिक्री का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

anant singh mimicry vipul thakur viral video

अनंत सिंह की मिमिक्री करते आर्टिस्ट विपुल ठाकुर (X/@BegusaraiJila09)

आवाज भी वही, अंदाज भी वही

वायरल वीडियो (Viral Video) में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ बैठे हुए दिखाई देते हैं। उनके ठीक बगल में मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर बैठे हैं। विपुल ने भी अनंत सिंह जैसा लुक अपनाया हुआ है। उन्होंने सफेद कपड़े, चश्मा और माथे पर टीका लगाया हुआ है। इसके बाद जब वह बोलना शुरू करते हैं तो उनकी आवाज और बोलने का अंदाज अनंत सिंह से मिलता-जुलता नजर आता है।

End of Feed