Stunt Video: ट्रैक्टर चालकों ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, पूरा माहौल धुआं-धुआं हो गया

ट्रैक्टर से स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से ट्रैक्टर ड्राइवर्स जानजोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं।

Tractor Stunt Viral Video: हादसे बताकर नहीं आते, ये तो बस हो जाते हैं। लेकिन फिर भी लोग जान जोखिम में डालते रहते हैं और स्टंटबाजी करते रहते हैं। ऐसा करने में कई बार जान भी जा सकती है। फिर भी स्टंट के कई सारे वीडियोज और प्रतियोगताएं देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के अमरोहा में, जहां कुछ युवकों ने ट्रैक्टर के साथ स्टंट का खतरनाक खेल खेला।

End of Feed