दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक अमेरिकी शख्स ने भारत की क्विक कॉमर्स सर्विस को लेकर ऐसा वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति का नाम चार्ली इवांस है, जिन्होंने ग्रॉसरी डिलीवरी App Blinkit की स्पीड देखकर हैरानी जताई और अपने अमेरिकी दोस्तों को यह दिखाने के लिए एक रियल-टाइम टेस्ट किया।
Blinkit की फास्ट सर्विस पर फिदा हुआ विदेशी व्लॉगर (फोटो: Instagram/chaptercharlie)
वीडियो की शुरुआत करते हुए अमेरिकी व्लॉगर इवांस कहते हैं कि उन्होंने अभी-अभी ब्लिंकिट से ऑर्डर किया है और देखना चाहते हैं कि सामान कितनी जल्दी पहुंचता है। उनका कहना था कि भारत में ऐसे ऐप्स हैं, जहां आखिरी समय में भी जरूरी चीजें कुछ ही मिनटों में मिल जाती हैं। उनके मुताबिक, इस ऐप से लगभग हर तरह की चीज मंगाई जा सकती है और डिलीवरी बेहद तेज होती है। यहां देखें वीडियो:
यूजर्स का पढ़ें कमेंट्स
वीडियो के दौरान चार्ली डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत का भी जिक्र करते हैं। वे कहते हैं कि दिल्ली की तंग गलियों और बड़े-बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में सही बिल्डिंग ढूंढना आसान नहीं होता। कई बार उन्हें डिलीवरी करने वालों पर तरस भी आता है, क्योंकि इतनी जल्दी सामान पहुंचाने के बावजूद उन्हें सही पते तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ ही देर बाद वीडियो में दिखता है कि डिलीवरी आ चुकी है। चार्ली समय देखकर और भी ज्यादा चौंक जाते हैं। वे बताते हैं कि जब उन्हें ऑर्डर मिला, तब घड़ी में 5 बजकर 49 मिनट हो रहे थे।
यानी सिर्फ 6 मिनट में पानी और स्क्रूड्राइवर जैसी चीजें उनके दरवाजे तक पहुंच गईं। जब उन्होंने सामान ऑर्डर किया था तो उस समय घड़ी में शाम के 5 बजकर 43 मिनट हो रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @chaptercharlie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "उन्हें यूपीआई भी दिखाओ, क्योंकि मुझे पता है कि वे अभी भी वेतन के रूप में चेक देते हैं।", दूसरे ने लिखा: "अर्बन कंपनी आपकी वाशिंग मशीन ठीक करने आ रही है, लेकिन वे सुबह आएंगे!", तीसरे ने लिखा: "क्या वे मेरी होने वाली पत्नी को मेरे पास लाएंगे?"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
