घायलों को लेकर आई एंबुलेंस ने ही कर दिया एक्सीडेंट, वायरल हुआ हॉस्पिटल का वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 13, 2025, 08:33 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एंबुलेंस घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची है कि तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। इससे वाहन सीधे हॉस्पिटल की दीवार से जा टकराया।

Today Viral Video: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां मरीजों को लेकर आ रही एक एंबुलेंस ने हॉस्पिटल की दीवार से टक्कर मार दी। बताया गया एंबुलेंस घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ला रही थी। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें लोगों की भीड़ और हादसे के बाद का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

एंबुलेंस में थे घायल पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एंबुलेंस में सवार चार पुलिसकर्मी, जिनमें एएसपी अरविंद विश्नोई, एएसआई हुकम सिंह और दो अन्य कॉन्स्टेबल शामिल थे, पहले बालोतरा के पास नेशनल हाइवे-25 पर एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। इन घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने बताया कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। लेकिन एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचते ही एंबुलेंस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वाहन ट्रॉमा वार्ड की दीवार से जा टकराया।

End of Feed