Ajab Gajab: कैश-जेवर छोड़िए...दुनिया की सबसे दुर्लभ चींटियों पर पड़ा चोरों का डाका, 5000 का पूरा परिवार 'किडनैप'

Ajab Gajab: यूके के डेवन स्थित चुड़लेइ नाइटॉन हीथ नेचर रिजर्व से इंग्लैंड की सबसे दुर्लभ 'नैरो-हेडेड चीटियों' का एक पूरा घोंसला चोरी हो गया है। इस एक घोंसले में 1,000 से 5,000 चीटियां और उनकी ब्रीडिंग क्वीन थीं, जो 25 साल तक जीवित रह सकती हैं।

Ajab Gajab: दुनिया में चोरी की कई अजीब घटनाएं आपने सुनी होंगी- कभी कीमती कारें, कभी महंगे गहने और कभी बैंक पर डाका। लेकिन, ब्रिटेन से एक ऐसी हैरान करने वाली चोरी सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स दोनों का दिमाग चकरा गया है। यहां चोर किसी तिजोरी को नहीं, बल्कि जमीन से इंग्लैंड की सबसे दुर्लभ चीटियों का पूरा का पूरा घर ही उखाड़कर ले उड़े। इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग काफी हैरान भी हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

End of Feed