Ajab Gajab: इस धरती पर एक से एक अनोखे जीव-जंतु पाए जाते हैं। कुछ तो हमारे आस-पास आसानी से दिख जाते हैं। जबकि, कईयों से अब तक हम सब अनजान हैं। समय-समय पर जीवों को लेकर कई तरह के खुलासे भी होते हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया कई बार हैरान रह जाती है। वहीं, कुछ जीव ऐसे भी हैं, जिन्हें हम अक्सर देखते हैं, उनके बारे में सुनते भी रहते हैं। लेकिन, उन जीवों की सच्चाई के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव से रू-ब-रू से कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक जाएंगे। नीलगाय (Nilgai) के बारे में आप सबने जरूर सुना होगा। कुछ लोगों ने तो इसे देखा भी होगा। लेकिन, कभी सोचा है ना तो यह नीला होता है और ना ही ये गाय है, तो भी क्यों उसे नीलगाय कहा जाता है? आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
क्यों कहते हैं नीलगाय?
ये भी पढ़ें - Viral Video: छत से महिला ने एक साथ दिखाया लाल किला,मंदिर, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा, देखें अद्भुत नजारा
क्यों कहा जाता है नीलगाय?
नीलगाय की सच्चाई
आपको बता दें कि रंग और कान के कारण इसे नीलगाय कहा जाता है। नीलगाय की गिनती जंगली जानवरों में होती है। कई लोगों को यह भी भ्रम होता है कि नीलगाय को नीलगाय इसलिए कहते हैं, क्योंकि, इसका रंग नीला-भूरा होता है और कान गाय की तरह दिखता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नीलगाय वास्तव में हिरण परिवार का सदस्य है। यह एशिया की सबसे बड़ी एंटीलोप प्रजाति है। केवल नर नीलगाय को ही सींग होते हैं, वहीं मादा बिना सींग की होती है।
