Ajab Gajab: 3 देश 3 बीवी.. हर एक के साथ ज्वाइंट बैंक अकाउंट, फिर कुछ यूं खुला राज..

फ्लोरिडा में हेनरी बेत्से जूनियर ने डेटिंग ऐप्स के जरिए तीन महिलाओं से शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। जब टोन्या, उसकी पहली पत्नी, ने जांच की, तो सच्चाई सामने आई, और उसने तलाक की मांग की।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स की तीन अलग-अलग शादियां
  • अलग-अलग देशों में रहती थी तीनों बीवियां

Ajab Gajab News: शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जो विश्वास और प्रेम पर आधारित होता है। हालांकि, कुछ लोग इस रिश्ते को धोखे और छल करने का साधन बना लेते हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक ऐसे ही धोखेबाज़ व्यक्ति ने शादी को खेल बना दिया। हेनरी बेत्से जूनियर नाम के इस आदमी ने डेटिंग ऐप्स का सहारा लेकर तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी की, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था।

हेनरी ने अपने प्रोफाइल पर खुद को जिम्मेदार और आकर्षक बताकर आकर्षक महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। टोन्या बेत्स्ये से 2020 में शादी के बाद, उसने अपने जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला, जिससे वह अपनी असली पहचान को छिपाने में सफल रहा। इसके बाद, उसने ब्रैंडी बेत्से से 2022 में शादी की और फिर मिशेल से नवंबर 2022 में। तीनों महिलाओं को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका पति पहले से ही शादीशुदा है।

End of Feed