Ajab Gajab: इस बकरे का नाम सुन याद आ जाएगा कोरोना का खौफनाक काल, फिर भी लाखों में लेने के लिए तैयार बैठे लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 29, 2023, 05:45 PM IST

सोशल मीडिया बकरे की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसका नाम लॉकडाउन है। इस बकरे की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यब बकरा अपने मालिक के साथ ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स पीता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस अनोखे बकरे का नाम है लॉकडाउन
  • मालिक के साथ पीता है ठंडा पानी
  • खरीदने के लिए जतन कर रहे लोग

Ajab Gajab News: बकरीद का दिन है, ऐसे में तमाम लोग इस पर्व को मनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बकरे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। लेकिन हां, इसके कारनामों के बारे में सुनकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। ये बकरा बिहार के भागलपुर के एक मुसलमान का है, जिनका नाम शाहिद उर्फ भोला है।

बता दें, यह बकरा तोतापुरी नस्ल का है। इस बकरे का नाम लॉकडाउन है। सुनकर लगा न झटका, लेकिन ये सच है। भागलपुर का यह लॉकडाउन ठंडा पीना पसंद करता है और ये बकरा अपने इसी शौक के लिए जाना जाता है। यह अपने मालिक के साथ बैठकर ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक पीता है। ऐसे में बकरीद के इस माहौल में ये बकरा काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

End of Feed