Desi Jugaad: ईंटों को छत पर पहुंचाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा देसी जुगाड़, नासा के साइंटिस्ट भी माथा पकड़ लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 29, 2023, 11:55 AM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें शख्स ईंटों को छत पर पहुंचाने के लिए स्कूटर का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। देखिए ये देसी जुगाड़ का खतरनाक वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया देसी जुगाड़
  • स्कूटर से छत पर पहुंचाई ईंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये जुगाड़ वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो (Video Viral) को जो भी देख रहा है, वह भी चक्कर खा जा रहा है कि आखिर ऐसा खतरनाक वाले दिमाग आइडिया कहां से आता है। वैसे एक बात तो है ऐसा जुगाड़ू दिमाग सिर्फ इंडिया वालों के पास ही मिलता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Video Viral) में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से शख्स ने स्कूटर से जुगाड़ लगाया है ताकि ईंट को आसानी से छत पर पहुंचाई जा सकें। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसा दिमाग तो नासा के साइंटिस्ट भी नहीं लगा सकते हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Desi Jugaad Viral Video) को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed