Ajab Gajab: उड़ती फ्लाइट में बॉयफ्रेंड को चढ़ा प्यार का बुखार, प्रपोज करने पर चली गई एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड की नौकरी

पड़ोसी देश चीन से एक मामला सामने आया है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को उड़ती फ्लाइट में प्रपोज कर दिया। इसके बाद गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसे सुन हैरान रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • उड़ते प्लेन में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
  • एयरहोस्टेस को गवानी पड़ी नौकरी
  • चाइना से वायरल हो रही तस्वीर

Ajab Gajab News: हाल ही में हमारे पड़ोसी देश चीन से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां प्यार में पागल एक युवक कुछ ऐसा करता है, जिसके कारण उसकी एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ जाता है। यह अजीबोगरीब मामला चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की एक फ्लाइट का है। एयरलाइंस की एक उड़ती फ्लाइट में एयरहोस्टेस को उसके बॉयफ्रेंड ने सबके सामने प्रपोज कर दिया। इस चक्कर में एयरहोस्टेस को अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई।

bf propose in flying flight

प्यार के बुखार ने ले ली एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड की नौकरी (Social Media)

चीन से सामने आया हैरान करने वाला मामला

डेली स्टार की खबर के अनुसार, चाइना में फ्लाइट अटंडेंट महिला के साथ एक ऐसी घटना घटती है, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। यह घटना तब घटती है, जब महिला अटेंडेंट अपनी ड्यूटी के दौरान फ्लाइट में शी एन से यिनचुआन के लिए जा रही थी। मजे की बात यह है कि उसी फ्लाइट में उसका बॉयफ्रेंड भी ट्रैवल कर रहा था। फिर क्या जैसे ही फ्लाइट अपनी उड़ान के बीच में पहुंचती है। उसी समय एयरहोस्टेस का बॉयफ्रेंड उसे उड़ती फ्लाइट में प्रपोज कर देता है।

End of Feed