फ्रिज के बिना महीनों तक अंगूर कैसे रहते हैं ताजे? देसी जुगाड़ का Video हुआ वायरल

अफगानिस्तान में अंगूरों को मिट्टी के कंटेनर में सील करके महीनों तक सुरक्षित रखने की पारंपरिक तकनीक बेहद हैरान करने वाली है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अंगूर ऐसे फलों में शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय तक ताजा रखना आसान नहीं होता। कुछ ही दिनों में अंगूर नरम पड़ने लगते हैं और उनका स्वाद भी बदलने लगता है लेकिन अफगानिस्तान में अंगूरों को सुरक्षित रखने का एक बेहद पुराना और अनोखा तरीका इस्तेमाल किया जाता है। यहां अंगूरों को मिट्टी के कंटेनर में बंद करके कई महीनों तक सुरक्षित रखा जाता है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

afghanistan grapes storage mud containers Viral Video

महीनों तक मिट्टी में बंद रहते हैं अंगूर (X/@Rainmaker1973)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मिट्टी के कंटेनर में कैसे रखे जाते हैं अंगूर?

हैरानी की बात यह है कि जब इन कंटेनरों को महीनों बाद खोला जाता है, तो अंगूर काफी हद तक ताजे, मीठे और स्वादिष्ट बने रह सकते हैं। आधुनिक फ्रिज के दौर में यह पारंपरिक तरीका किसी कमाल से कम नहीं लगता। इस पारंपरिक तरीके में अंगूरों के गुच्छों को सावधानी से मिट्टी से बने विशेष कंटेनर में रखा जाता है। इसके बाद कंटेनर के मुंह को मिट्टी से अच्छी तरह सील कर दिया जाता है, ताकि अंदर की हवा और नमी का संतुलन बना रहे। कंटेनर को इस तरह बंद किया जाता है कि बाहर की हवा और नमी आसानी से अंदर न जा सके। इसके बाद इन्हें ठंडी और सुरक्षित जगह पर रखा जाता है। जरूरत पड़ने पर कई महीनों बाद कंटेनर खोला जाता है और अंगूरों को बाहर निकाला जाता है।

End of Feed