भारत के मार्केट से गायब लेकिन अफगानिस्तान में आज भी खूब बिक रही यह चीज, Viral Video ने दिला दी 90s की याद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान की एक दुकान पर कुछ ऐसी चीजें बिकती हुई दिख रही हैं, जो अब भारत में देखने तक को नहीं मिलतीं।

वायरल न्यूज (Viral News): आज के डिजिटल दौर में जहां लोग मोबाइल और इंटरनेट पर गाने सुनते हैं। वहीं एक वायरल वीडियो (Viral Video) ने लोगों को सीधे 90 के दशक में पहुंचा दिया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के बाजरों से जो चीज सालों पहले गायब हो गई थी, वह आज भी अफगानिस्तान के एक बाजार में बड़ी संख्या में बिक रही है।

Afghanistan cassette market viral video

शख्स ने वीडियो में जो दिखाय वह देख आप भी हैरान रह जाएंगे (Instagram/@explorewithkrishna94)

अफगानिस्तान में आज भी बड़ी संख्या में बिक रही है यह खास चीज

हम बात कर रहे हैं ऑडियो कैसेट की, जो आज भी अफगानिस्तान के बाजार में बड़ी संख्या में बिक रही है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को कृष्ण कांत राय नाम के एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर @explorewithkrishna94 से शेयर किया है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि व्लॉगर अफगानिस्तान के एक बाजार में पहुंचा हुआ है और वह अपने कैमरे के जरिए वहां दुकानों पर सजी पुरानी ऑडियो के कैसेट्स को दिखाता है। ये कैसेट्स भारत में अब लगभग गायब हो चुके हैं, बाजारों में इनका नामो निशान भी नहीं मिलेगा लेकिन यह अफगानिस्तान के बाजारों में आज भी आसानी से मिल जा रहा है। अफगानिस्तान के दुकान में बिक रहे इन कैसेट्स को देख व्लॉगर भी हैरान रह जाता है।

End of Feed