Viral Photo: देश में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में गर्मी का सितम और बढ़ेगा। वहीं, गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। इस दौरान लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का भी काफी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई मामले वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ई-रिक्शा (AC E Rickshaw) की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें जुगाड़ का इस्तेमाल कर उसे वातानुकूलित बना दिया गया है। आलम ये है कि इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।
जुगाड़ वाला AC ई-रिक्शा (तस्वीर साभार- @mht_mahilahsg)
ये भी पढ़ें - Viral Video: लंदन में छाया कोलकाता वाला झालमुड़ी, अंग्रेज ने देसी तड़का लगाकर विदेशियों को बनाया भारतीय फूड का दीवाना
आप सबने आज तक जुगाड़ की कई मजेदार चीजें देखी होगी। इतना ही खुद भी जुगाड़ का इस्तेमाल कर कई अनोखी चीजें बनाई होगी। कुछ जुगाड़ तो इतने धांसू होते हैं, जिनकी लोग तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। आज तक आपने बस में एसी, कार में एसी, ट्रेन में एसी या फिर प्लेन में एसी देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, कभी ई-रिक्शा में एसी देखा या सुना है। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ई-रिक्शा छाया हुआ है, जिसमें आपको एसी वाली ठंडक मिलेगी। क्योंकि, इस में खास जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, इस ई-रिक्शा की छत और अगल-बगल में कूलर वाली घास लगाई गई है। लोगों को कहना है कि यह तो AC वाला ई-रिक्शा है। देखें पोस्ट...
ई-रिक्शा में AC वाली फिलिंग
पोस्ट देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे ये तो सच में कमाल का आइडिया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस टेक्नोलॉजी को महिला हाउसिंग ट्रस्ट ने लॉन्च की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और जानकारी शेयर की है। अब यह मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
