वायरल न्यूज़

मधुमक्खियों के झुंड में घुसा शख्स, शहद निकालने के लिए उठाया जोखिम, Video देख दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर मधुमक्खियों के छत्ते तोड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मधुमक्खियों के झुंड के बीच घुसकर शहद निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता हुआ साफ तौर पर दिखाई देता है। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

Image

मधुमक्खियों के झुंड में घुसा शख्स (फोटो - X - @jasimpathan05)

मधुमक्खियां धरती पर सबसे मेहनती जीवों में से एक जीव मानी जाती हैं। ये दिनभर फूलों से पराग और रस इकट्ठा कर शहद बनाने का काम करती हैं। एक तरह से शहद इनका भोजन भी है और इनकी दवाई भी है। एक जानकारी के मुताबिक एक किलो शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों को करीब 20 लाख फूलों से रस इकट्ठा करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

इस 21 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने के लिए जोखिम उठाता है। वह उनके छत्ते तक रस्सी से लटककर पहुंच जाता है। उसके हाथ में एक धारदार हथियार है। जिससे वह मधुमक्खियों के छत्ते पर वार कर उसे काटता है और अपने साथ लाए हुए प्लास्टिक की बाल्टी में उसे इकट्ठा करता है। मधुमक्खियां डंक ना मारे इसके लिए इस शख्स ने खुद को ऊपर से लेकर नीचे तक कपड़ों से कवर किया हुआ है। वहीं सिर को कवर करने के लिए टोपी पहना हुआ है।

इंटरनेट यूजर्स की आई प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @jasimpathan05 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट होने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि - 'मधुमखियों का सहद निकालने के लिये कितना बड़ा रिस्क लेता है एक इंसान लेकिन मेरे हिसाब से ये। गलत है क्योंकि कितनी मेहनत से मधुमक्खियां अपना छत्ता तैयार करती है और इंसान एक पल मे उजाड़ देता है।'

इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "इंसान तो इंसान है वह अपने इंसानों के घर नहीं छोड़ रहा है। वह तो फिर भी मधुमक्खी!", दूसरे यूजर ने लिखा: "इसमें गलत कुछ नहीं है अगर नहीं उतारा तो कुछ दिन बाद वो खुद पी जाती है सारा रस", तीसरे यूजर ने लिखा: "भाई हमें शहद निकालने के ऐसे टिकाऊ तरीके खोजने चाहिए जिनमें न तो इंसान की जान जोखिम में पड़े और न ही इन छोटे जीवों का आशियाना उजड़े।" इस वीडियो को अब तक करीब 30 हजार लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article